तेजी से बढे कोरोना के मामले, गुजरात-महाराष्ट्र में बुरा हाल, जानिए हर राज्य का आंकड़ा

तेजी से बढे कोरोना के मामले, गुजरात-महाराष्ट्र में बुरा हाल, जानिए हर राज्य का आंकड़ा

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 44 लाख 34 हजार 653 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 302169 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 53946 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 34108 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 2872 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 90927 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

वहीं, गुजरात देश का दूसरा राज्य बन गया जहां सबसे ज्यादा कोरोना के मामले पाए गए। शनिवार शाम पांच बजे तक गुजरात में 348 नये मामले सामने आए। जबकि महाराष्ट्र में इस दौरान 67 मौते हुईं। इससे पहले 13 मई को राज्य में 54 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई थी। शनिवार को ही महाराष्ट्र में 1606 नये मामले आए। यह दूसरा दिन था जब राज्य में 1000 से ज्यादा मामले दर्ज किये गए फिलहाल राज्य में 30,706 मामले हैं।

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2355

1353

49

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

92

41

2

बिहार

1179

453

7

चंडीगढ़ 

191

51

3

छत्तीसगढ़

67

56

0

दादर नगर हवेली

1

0

0

दिल्ली

9333

3926

129

गोवा

17

7

0

गुजरात 

10988

4308

625

हरियाणा

887

514

13

हिमाचल प्रदेश 

78

43

3

जम्मू एंड कश्मीर 

1121

542

12

झारखंड

217

113

3

कर्नाटक

1092

496

36

केरल

587

495

4

लद्दाख

43

22

0

मध्य प्रदेश 

4789

2315

243

महाराष्ट्र 

30706

7088

1135

मणिपुर

7

2

0

मेघालय

13

11

1

मिजोरम

1

1

0

ओडिशा

737

196

3

पुडुचेरी

13

9

1

पंजाब

1946

1257

32

राजस्थान

4960

2839

126

तमिलनाडु

10585

3538

74

तेलांगना

1509

971

34

त्रिपुरा

167

64

0

उत्तराखंड

88

51

1

उत्तर प्रदेश 

4258

2441

104

वेस्ट बंगाल

2576

872

232

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

290

 

 

भारत में कुल मामले

90927

34109

2872

 

इसे भी पढ़ें-

Corona Virus Update: जानिए भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या कितनी पहुंची?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।